राज्य

Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

[screenshot_button]

Char Dham Yatra 2026: देहरादून में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सायं 7:00 बजे तक श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थयात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

55 हजार 998 से तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे

शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थयात्री चार धाम पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थयात्री (Char Dham Yatra 2026) पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 1,24,782 तीर्थयात्री पहुंचे।

शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्री यमुनोत्री एवं श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थयात्रियों ने दर्शन (Char Dham Yatra 2026) किए। श्री यमुनोत्री धाम में 38,206 तीर्थयात्रियों ने तथा श्री गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर उत्तराखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए सुदृढ़ प्रबंधन की चारों ओर सराहना हो रही है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे श्रद्धालु यात्रा व्यवस्थाओं से अत्यंत संतुष्ट नजर आ रहे हैं और खुले शब्दों में प्रशासनिक प्रयासों की प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button